


सीएम गहलोत सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं में लाभांवित करने के उद्देश्य से लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप का सोमवार को पार्षद नौरत गुर्जर ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की माकड़वाली ग्राम पंचायत के कैंप का काग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकताओं के साथ जाकर व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पार्षद नौरत गुर्जर ने कांग्रेस कार्यकताओं से कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरु किए गए महंगाई राहत शिविरों में अधिक से अधिक जनता के रजिस्ट्रेशन करवायें।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजमेर उत्तर 'ब' के अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, प्रताप नगर मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, पार्षद सर्वेश पारीक आदि ने कैंप स्थल पर पहुंचकर आम नागरिकों के विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराने में सहयोग किया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सीएम गहलोत द्वारा इन कैम्पों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जरूरतमंद लोगों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आव्हान किया। इससे पूर्व कैंप स्थल पर पहुँचने पर क्षेत्रीय निवासियों ने स्थानीय निवासियों के साथ रजिस्ट्रेशन करवाने में सहायता की।
महंगाई राहत कैंप में सेवा प्रदान करने वालों में मुख्य रूप से हरि गुर्जर, रामा गुर्जर, कैलाश बजाड, रवि गुर्जर, जगन्नाथ गुर्जर, अभिषेक सिंह, नारायण गुर्जर, विश्वेश पारीक और दरियाव सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन तथा स्थानीय समाजसेवी शामिल रहे l