


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
बजरंग विहार शिप्रा पथ निवासी परमेश्वर लाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि हेमराज नामक युवक ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ इंटरव्यू कर डाला जिसमें कि उन्होंने अपमान,अभद्र भाषा और प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली टिप्पणियां की गई।
उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को यह सोशल मीडिया के माध्यम से फेसबुक और व्हाट्सएप पर वीडियो वायरल किया गया। विधायकपुरी थाने में मामला दर्ज कर आईटी एक्ट के तहत जांच शुरू कर दी है।