Saturday, 29 August 2026

लडकियों के लिये फ्लेट किराये पर देकर फ्लैट में स्पाई कैमरा लगाने वाला शातिर फ्लैट मालिक गिरफ्तार


लडकियों के लिये फ्लेट किराये पर देकर फ्लैट में स्पाई कैमरा लगाने वाला शातिर फ्लैट मालिक गिरफ्तार

लड़कियों के लिए फ्लैट किराए पर देकर स्पाई कैमरे से वीडियो बना ब्लैक बंद करने के आरोप में सीओ नगर पुलिस की टीम ने फ्लैट मालिक राजेन्द्र सोनी उर्फ राज सोनी निवासी लड्डो का मौहल्ला थाना बस्सी चितौडगढ हाल वर्धमान कॉम्पलेक्स थाना नाथद्वारा को गिरफ्तार किया है।  

पीडिता पक्ष के द्वारा पुलिस थाना प्रतापनगर पर रिपोर्ट पेश की गई कि बोहरा गणेश जी मंदिर रोड पर बने पार्थ कॉम्पलेक्स में स्थित फ्लैट नम्बर 401 को उनके द्वारा किराये पर लिया गया था। फ्लैट मालिक राजेन्द्र उर्फ राज सोनी द्वारा किरायेदार लडकियों से फ्लैट में मरम्मत कराने के बहाने से उनके फ्लैट में हर जगह स्पाई कैमरे लगाकर अपने फ्लैट में लगे इन्टरनेट राउटर के माध्यम से स्वयं के मोबाईल में ऑन लाईन देखा जाता था।  रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सोमवार तक रिमांड पर लिया गया है।

अभियुक्त स्वयं कम्प्युटर कार्य और सीसीटीवी कैमरे का व्यवसाय करता है। 



    Previous
    Next

    Related Posts