Saturday, 29 August 2026

निर्यात गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीरी के साथ अनुबंध किया जाएगा: राजीव अरोड़ा


निर्यात गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीरी के साथ अनुबंध किया जाएगा:  राजीव अरोड़ा

राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स, जैम्स एण्ड ज्वैलरी, आईटी और सॉफ्टवेयर टैक्नोलॉजी, दुग्ध उत्पाद एवं शहद के निर्यात संवर्द्धन  के लिए गुणवत्ता सुधार के क्षेत्र में  सोमवार 1 मई को सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CEERI) के प्रमुख वैज्ञानिक सांई कृष्णा  और डॉ. विजय चटर्जी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने राजस्थान लघु उद्योग निगम और राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद् के अध्यक्ष  राजीव अरोड़ा से मुलाकात की।

सीरी के वैज्ञानिकों ने अवगत कराया कि उनके पास देश की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी उपलब्ध है जिसका लाभ राज्य सरकार वि यहाँ के निर्यातक उठा सकते हैं और सीरी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राज्य में निर्यात प्रोत्साहन में योगदान किया जा सकता है ।

विचार विमर्श के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि जयपुर में लैब ग्रोन डायमण्ड के निर्माण की अपार सम्भावनाऐं है। वर्तमान में सोने के साथ-साथ लोग चॉदी में भी डायमण्ड का उपयोग करने लगे हैं। सीरी के प्रमुख वैज्ञानिकों द्वारा डायमण्ड के अन्य औद्योगिक उपयोगों के बारे में भी विचार विमर्श किया।

प्रमुख वैज्ञानिकसांई कृष्णा द्वारा इस क्रम में राजीव अरोड़ा से मुलाकात करते हुए इस क्रम में CEERI और REPC के मध्य एमओयू करने की इच्छा जाहिर की।

 राजस्थान लघु उद्योग निगम और राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद् के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा द्वारा इस मुकालात को अत्यन्त लाभकारी बनाने के लिए CEERI  और REPC के साथ एमएसयू हस्ताक्षर करने एवं CEERI को भी राज्य में गुणवत्ता वृद्धि के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधांए सम्बन्धित कलस्टर्स में ही उपलब्ध कराने  के लिए  आश्वासन दिया।

 राजस्थान लघु उद्योग निगम और राजस्थान निर्यात संवर्द्धन परिषद् के अध्यक्ष अरोड़ा द्वारा CEERI को इस सम्बन्ध में शीघ्र उनका प्रस्तावित एमओयू और भावी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।


    Previous
    Next

    Related Posts