


ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके के बर्फ खाना चौराहे के पास ओला बाइक चालक और युवती की पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई।
सोमवार सुबह 6:30 बजे ओला बाइक चालक जगदीश प्रसाद शर्मा जामडोली से शनिवार को बिठाकर गोपालपुरा मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर बर्फ खाने चौराहे पर पिकअप ने उनके टक्कर मार दी और वह फरार हो गया। पुलिस ने 108 की मदद से सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया और शालिनी अग्रवाल की भी इलाज दौरान मौत हो गई।
शालिनी विवेक विहार जामडोली की रहने वाली है और वह गोपालपुरा स्थिति एक इंस्टिट्यूट में पढ़ाई करती थी। वह पढ़ाई करने ही जा रही थी कि हादसा घटित हो गया। दुर्घटना पुलिस थाने ने अज्ञात पिकअप के चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से उसका पता लगाया जा रहा है। बाइक चालक जगदीश शर्मा का बोर्ड नेपोस्टमार्टम किया और परिवार जनों को शव सौंप दिया।