Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के जन्मदिन का होल्डिंग चोरी, मामला दर्ज, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप ,24 घंटे में ढूंढा आरोपी


सीएम गहलोत के जन्मदिन का होल्डिंग चोरी, मामला दर्ज, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप ,24 घंटे में ढूंढा आरोपी

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 3 मई को जन्मदिन  है और उनके समर्थक होल्डिंग पूरे शहर में लगा रहे हैं। विश्वकर्मा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रखा है। इसी आयोजन में सीएम अशोक गहलोत को शुभकामना देने का बड़े होल्डिंग लगा रखे हैं इसमें से एक होल्डिंग चोरी हो गया।

30 अप्रैल को ज्योतिबा फुले संस्थान के जिला अध्यक्ष सीताराम सैनी ने विश्वकर्मा पुलिस थाने में मुख्यमंत्री को शुभकामना देने वाले होल्डिंग चोरी होने का मामला दर्ज कराया। इस मामले को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और होल्डिंग ढूंढने का अभियान तेज कर दिया गया। 

वीकेआई पुलिस थाना होल्डिंग की रिकवरी के लिए कई टीमें लगा रखी है लेकिन अभी तक होल्डिंग नहीं मिल पाया है। 3 मई को सीएम गहलोत का जन्मदिन है पुलिस ने विभिन्न टीमों के माध्यम से पता लगाया तो पता चला कि कंपनी के कर्मचारी को पैसा नहीं मिलने के कारण उसने ही एक होल्डिंग को वहां से हटाकर अपने पास रख लिया था । आप पुलिस मामले को वापस लेने की बात कर रही है। आखिर मुख्यमंत्री का मामला था यही कारण है कि पुलिस ने इस मामले में खोज में तेज कर उसका पता लगाने में सफलता प्राप्त की है । 

उल्लेखनीय है कि 3 मई को सीएम गहलोत का जन्मदिन है और उसी के समर्थन में लोगों ने होल्डिंग बैनर लगाए हुए हैं।



Previous
Next

Related Posts