


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को तीनों से प्रभारियों को जिले आवंटित कर दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सह प्रभारी अमृता धवन को जयपुर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दोसा, करौली,सवाई माधोपुर, सीकर, बूंदी, कोटा और टोंक जिले आवंटित किए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ को अजमेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और पाली जिला दिया है ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी कुरेशी मोहम्मद निजामुद्दीन को बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जालौर, प्रतापगढ़, सिरोही, बारा, भीलवाड़ा, चित्तौड़, राजसमंद झालावाड़ जिले आवंटित किए हैं।