

चित्तौड़गढ़ जिले के पारसोली कस्बे से अलग अलग दो मामलों में चोरी गए एक ट्रैक्टर व दो ट्रॉली चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पारसोली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर व ट्रॉलियों को बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से वाहन चोरी की और वारदातें खुलने की संभावना है।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि कस्बा पारसोली से गत वर्ष 8 नवम्बर की रात प्राइमरी स्कूल के पीछे खड़ी ट्रोली और अभी 20 अप्रैल की रात मकान के बाहर खड़े ट्रेक्टर ट्रोली चोरी होने की वारदातो में एसएचओ पारसोली महेन्द्र सिंह मय जाप्ता द्वारा चोरी के घटनास्थलो की बीटीएस एवं कॉल डिटेल प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर एवं घटनास्थल से लेकर सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये।
इसी दौरान पुलिस ने पारसोली निवासी सद्दाम हुसैन, राजकुमार मेवाडा, कमलेश मेवाडा की गतिविधियां संदिग्ध होने से तीनों आरोपियों को नामजद किया गया। इनकी गिरफतारी हेतु विभिन्न स्थानो पर दबिश ले तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर एक ट्रेक्टर एवं दो ट्रोलियां बरामद की गई है। आरोपियों को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। जिनसे चोरी की दूसरी वारदातो के संबंध में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।