


राज्य सरकार की पहल पर आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविर को लेकर आमजन में भारी उत्साह है। सरकार की दस जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात इन योजनाओं के मुख्यमंत्री गांरटी कार्ड प्राप्त करने के बाद लाभार्थी सरकार की इन योजनाओं को सराह रहे हैं। उनका कहना है कि इन योजनाओं का लाभ लेकर महंगाई से राहत मिलेगी।
नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में स्थाई शिविर लगाए गए हैं। शनिवार को शिविरों में 5,478 परिवार लाभांवित हुए और 18,483 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। अब तक शिविरों में 25 हजार 995 परिवारों को विभिन्न योजनाओं के 94 हजार 542 कार्ड जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि गैस सिलेंडर योजना के लिए एलपीजीआईडी पंजीकरण पोर्टल में दर्ज होगा। वहां सभी कंपनियों के लिए उपभोक्ता संख्या जैसे अन्य संख्या की अनुमति नहीं होगी। आईओसीएल के लिए एलपीजीआईडी 16 अंकों का है और बीपीसीएल और एचपीसीएल के लिए यह 17 अंकों का है। इसी के आधार पर पंजीकरण किया जाएगा।
महिलाओं में दिखा उत्साह
वैशाली नगर बधिर विद्यालय में आयोजित महंगाई राहत शिविर को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। ईदगाह कॉलोनी निवासी श्रीमती आशा, श्रीमती लीला देवी, श्रीमती सुनीता और श्रीमती नजमा ने सरकार के इस कमद की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भी चिरंजीवी बीमा, दुर्घटना, बिजली, अन्नपूर्णा, गैस सिलेंडर में रजिस्ट्रेशन करवाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड लिए हैं। सरकार ने इन शिविरों के माध्यम से गरीब परिवारों के लिए अच्छा कार्य किया है।
जनता को मिल रहा योजनाओं का लाभ
राधा विहार कॉलोनी निवासी कमल कुमार जैन शिविरों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं है। यहां पर आसानी से लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं जो भी शिविर में आ रहा है उन्हें योजनाओं के अनुसार मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड दिए जा रहे हैं। सरकार ने महंगाई से राहत देने के लिए जो कदम उठाए हैं वे जनता के हित में हैं।
इन वार्डों में लगे हैं स्थाई कैंप
नगर निगम की ओर से आमजन की सुविधा के लिए शहर में बीस स्थानों पर स्थाई शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रमुख रूप से वार्ड नंबर 2 में हरिभाऊ उपाध्याय नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 67 में सुभाष उद्यान के सामने प्राइवेट बस स्टैंड, वार्ड नंबर 15 गांधी भवन के सामने रेलवे स्टेशन पार्किंग में, वार्ड 47 में धोलाभाटा स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 68 में कलेक्ट्रेट परिसर, वार्ड नंबर 62 में जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज, वार्ड नंबर वार्ड नंबर 31 में चन्द्रवरदायी नगर खेल स्टेडियम, वार्ड नंबर 23 में भगवान गंज पृथ्वीराज नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 38 में आदर्शनगर स्थित गांधी पार्क, वार्ड नंबर 34 में खानपुरा एसटीपी, वार्ड नंबर 34 में जोंसगंज गढ़ी मालियान जानवरों के अस्पताल के पास, वार्ड नंबर 48 में नसीराबाद रोड स्थित सुखाडिया नगर उद्यान गुर्जर धरती, वार्ड नंबर 5 में भागचंद सोनी नगर स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 70 में दरगाह बाजार स्थित मोती कटला चौक, वार्ड नंबर 17 में माली मोहल्ला ट्राम्बे स्टेशन स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 74 में छतरी योजना स्थित सामुदायिक भवन, वार्ड नंबर 76 में पंचशील स्थित महात्मा गांधी पार्क, वार्ड नंबर 62 में बधिर विद्यालय वैशाली नगर, वार्ड नंबर 69 में नगर निगम परिसर और वार्ड नंबर 53 में कल्याणीपुरा में स्थाई कैंप लगाए जा रहे हैं। लाभार्थी इन कैंपों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
एक से दो मई को लगेंगे प्रशासन शहरों के संग अभियन कैंप
प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत एक से दो मई को कैंप चार वार्डों में आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के साथ महंगाई राहत शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं। वार्ड नंबर 2 में कोटड़ा स्थित तेजाजी चौक, वार्ड नंबर 22 में भगवानगंज स्थित राजकीय बालिका सी. से. स्कूल, वार्ड नंबर 62 में घूघरा घाटी स्थित सामुदायिक भवन और वार्ड नंबर 42 में खण्डेलवाल धर्मशाला में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
आज इन योजनाओं में जारी किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड
मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना में 362, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू में 4205, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि में 16, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3046, मनरेगा- महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना 02, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 752, सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 1506, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 202, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वाथ्स्य बीमा योजना में 4196 और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 4196 कार्ड जारी किए गए।