Saturday, 29 August 2026

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के खिलाफ पुलिस में कराया मामला दर्ज, सीएम गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का लगाया आरोप


 राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के खिलाफ पुलिस में कराया मामला दर्ज, सीएम गहलोत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का लगाया आरोप

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रावण कहने पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ के सदर थाने में यह मामला दर्ज कराया है और कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उसकी सरकार की छवि खराब करने और भड़काऊ बयान देने, राजनीति का रावण  कहने के कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने एफआईआर में कहा है कि मैं इस बात से बहुत आहत हुआ हूं सम्मानित नेता के प्रति इस तरह  की टिप्पणी किसी भी सूरत में सही नहीं है।

जाड़ावत की शिकायत पर सदर थाने ने मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत के खिलाफ दर्ज कर लिया है और रिपोर्ट सीआईडी सीबी को भेज दी है। शेखावत के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, मानहानि और समाज में घृणा फैलाने जैसे सात धाराओं में मामला दर्ज किया है।

जाड़ावत ने 27 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ में भाजपा जन आक्रोश रैली की सभा की एक वीडियो की पेनड्राइव सौंपी है।



Previous
Next

Related Posts