


राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत)टोंक द्वारा प्रांतव्यापी आन्दोलन के तहत रविवार को अम्बेडकर सर्किल, घंटाघर टोंक पर एक दिवसीय सामूहिक उपवास अनशन किया गया।शिक्षकों की प्रमुख मांगो में तृतीय श्रेणी के नीति बनाकर स्थांनातरण तुरन्त प्रभाव से करना, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करना, उप प्रधानाचार्य के 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरना तथा संगठन के मांग पत्र पर कार्यवाही करना हैं।
उपवास पर ज्ञान सिंह, लादू लाल चौधरी, नरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रकाश चन्द चौधरी, राम प्रसाद धाकड़, बाबू लाल विजय, लाला राम मीना, शिवराज गुर्जर, महावीर असवार, कृष्ण गोपाल जाट, राम बाबू पारीक, दयाराम गुर्जर, दिनेश चौधरी, मोहन लाल बैरवा, गंगा लाल जाट, कुलदीप शर्मा, अमित यादव, चेतन बैरवा, अनिता गुप्ता, सुनीता शर्मा, निर्मला वर्मा, मंजू लता गुप्ता, आशा मीना, दुर्गा देवी जाट, रामदयाल बैरवा, रमेश चौधरी, पवन विजय, वाजिद अली, नन्द किशोर सोनी, महेन्द्र जैन, परस राम मीना, रूपनारायण गुर्जर, भगवान मीना, प्रकाश चन्द कुलश्रेष्ठ, सोहम लाल बैरवा, शिव स्वरूप जाट आदि मौजूद थे।