


पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का साँचोर ( जालोर ) में ग्रामीणों के साथ 100 वाँ एपिसोड़ देखा।
पूर्व सीएम ने कहा कि मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम अब हर मन की-हर जन की बात बन गया है।सम्पूर्ण भारत के मन की बात बन गया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी को इस अवसर अपार शुभकामनाएँ।वे फिर से 2024 में देश का नेतृत्व करें और देश को दुनियाँ का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करे।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि देशभर में आज 4 लाख से अधिक केंद्रों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।यह देशवासियों में प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता का ही परिणाम है कि जब भी वे बोलते हैं पूरा देश उन्हें मन से सुनता है। इस मौक़े पर उनके साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह और जालोर-सिरोही सांसद देव जी पटेल मौजूद थे।