


दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे रविवार को राजस्थान से सटे हरियाणा के खेड़ा जयसिंहपुर गांव में सुबह 5:00 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में बॉर्डर परिस्थिति पेट्रोल पंप के कर्मचारी के गोली लगी और वह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने रेवाड़ी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है।
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के जींद जिले से एक व्यक्ति का अपहरण कर बदमाश अलवर जिले की बहरोड़ निंबाड़ा के पास छुपा कर रखा हुआ था। हरियाणा की पुलिस बदमाशों का पीछा करते हुए आई तो बदमाश राजस्थान की सीमा में भागने लगे तभी राजस्थान के बॉर्डर कसोला में पुलिस ने हाईवे पर नाकेबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।
बदमाश नाकेबंदी को तोड़कर भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर रोकने का प्रयास किया जब बदमाश नहीं रुके तो उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के टायर पर पुलिस ने गोली मार दी । इससे स्कॉर्पियो का संतुलन बिगड़ गया और हाईवे सेसे टकराते हुए इंडियन पेट्रोल पंप पर जा पहुंची। बदमाशों ने खुद को घिरा हुआ देखकर फायरिंग करना शुरू कर दी 10 राउंड फायर किए गए। तभी एक पेट्रोल कर्मी देवराज उठकर टॉयलेट जा रहा था कि उसके कान के पास गोली लगी। इसके बाद उसे रेवाड़ी की अस्पताल में भर्ती किया गया है पुलिस अभी बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान कर रही है।