Saturday, 29 August 2026

वीडियो बस पैसेंजर वेटिंग रूम में घुसी, 3 की मौत 9 घायल


वीडियो बस पैसेंजर वेटिंग रूम में घुसी, 3 की मौत 9 घायल

अहमदाबाद से चूरू जा रही है वीडियो बस को शनिवार देर रात को नाथद्वारा के  लाल मादड़ी इलाके में पैसेंजर वेटिंग रूम में घुस गई । इस हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई 9 घायल हो गए। इसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 पुलिस ने बताया कि बस के आगे वहां चल रहा था वाहन को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और बस पैसेंजर वेटिंग रूम में जा घुसी। इसमें तीन यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और 9 घायल हो गए। मृतकों में बीकानेर विजय सर के बाबूलाल, चूरु बिदासर  के आनंद और चूरू सालासर निवासी रणवीर सिंह की मौत हो गई। आम यात्रियों की वजह से फंसे हुए यात्रियों को निकाला और मृतकों को नाथद्वारा की अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया। 

घायलों को भी नाथद्वारा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने वाहन को जब कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।




    Previous
    Next

    Related Posts