


सांगानेर से भाजपा विधायक डॉ. अशोक लाहोटी ने शनिवार को भांकरोटा क्षेत्र की लगातार मिल रही पानी की समस्या की शिकायतों के संबंध में भांकरोटा क्षेत्र की 10 से अधिक कॉलोनियों का दौरा किया।
डॉ.लाहोटी ने बताया भांकरोटा क्षेत्र की कई कॉलोनियों में मात्र 10 से 15 मिनट ही पानी की सप्लाई दी जा रही हैं, लोग घंटो पूरे दिन इंतजार करते हैं तब भी बाल्टी भी पानी नहीं आता , लगातार पानी नहीं आने के कारण आमजन पानी की भारी किल्लत से परेशान व त्रस्त है तथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं।
डॉ.लाहोटी ने बताया कि पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए पीएचईडी पानी की टंकी पर ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अधिकारियों को मौके पर बुलवाया और 7 दिन के भीतर-भीतर इस समस्या का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। भांकरोटा क्षेत्र की चौकड़ी मोहल्ला, बाबा रामदेव मोहल्ला, मुख्य बाजार, ठाकुर के मंदिर, धानका मोहल्ला, खारडा कच्ची बस्ती, गणेश मोहल्ला, गुलाबी नगर , हनुमान विहार, विस्तार आदि कालोनियों का दौरा कर आमजन से मुलाकात की ।
डॉ.लाहोटी ने बताया कि इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र खरबास, पूर्व पार्षद भंवर लील, चन्दालाल जी चौधरी, भंवर जिंदोलिया, सत्यनारायण शर्मा, गिर्राज जी शर्मा, रमेश हूंमुहानिया, संजय जैन, रमेश जी भींवाल व सैकडों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सहित स्थानीय निवासी और मातृशक्ति भी मौजूद रही।