


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तरफ से आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए शुरू किए गए महंगाई राहत केम्प विपक्षी दलों को रास नही आ रहे हो लेकिन आमजन को राहत देने वाले साबित हो रहे है।
सीएम गहलोत की पहल से आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों से जनता को महंगाई की तपिश से राहत मिल रही है। इन कैंपों के जरिये लोगों का राज्य सरकार की जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण करके उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।
टोंक शहर के वार्ड 29 में रहने वाले मनोज कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित महंगाई राहत कैंप में पहुंचकर कई योजनाओं में पंजीकरण कराया। उन्होंने बताया कि उनका मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना और मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, फूड पैकेट और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 25 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज से उनके परिवार को महंगाई के दौर में बड़ी राहत मिलेगी। मनोज ने कहा, ’मैं सेनेट्री की दुकान पर काम करता हूं। मेरे परिवार की आमदनी बहुत कम है।
वहीं टोंक के वार्ड 41 में रहने वाले शोएब खान का मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में पंजीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर, हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, निःशुल्क राशन किट और मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज जैसी जनकल्याण की राज्य सरकार की पहलों से उन्हें अपने मासिक खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।
शोएब ने कहा, ’मैं मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा हूं। मजदूरी से घर के सभी खर्च उठाने लायक आमदनी नहीं होती है। इस वजह से मुझे घर के खर्च में कहीं न कहीं कटौती करनी पड़ती है। सीएम गहलोत की ओर से शुरू किए गए महंगाई राहत कैंप से पात्र व्यक्तियों को बड़ी राहत मिल रही है। लाभान्वित लोगो का कहना है कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण के लिए पहले ई मित्र पर चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन इन महंगाई राहत केम्प शुरु होने से हाथों हाथ ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।