Saturday, 29 August 2026

टोंक भाजपा सांसद की रसोई योजना की पीएम नरेंद्र मोदी ने की सराहना, गरीबो व जरूरतमंदों के लिए साबित हो रही है अन्नपूर्णा


टोंक भाजपा सांसद की रसोई योजना की पीएम नरेंद्र मोदी ने की सराहना, गरीबो व जरूरतमंदों के लिए साबित हो रही है अन्नपूर्णा

टोंक-सवाईमाधोपुर से भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया की पिछले सात साल से चल रही सांसद रसोई का ट्वीट करके  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के पिछले सात साल पूर्व जन्म दिन से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने  टोंक में अपनी सांसद रसोई शुरू की थी। जिस सांसद रसोई की  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके अपने जन्म दिन से शुरू की गई  रसोई की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को सात साल पहले टोंक सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने न केवल धूमधाम से मनाया था बल्कि रुई पर्च मैदान में  अपना निवास बना करके सांसद रसोई शुरू की थी।इस रसोई से रोजाना सांसद निवास से जरूरतमंदो को भोजन के पैकिट वितरित किए जाते है।इसके अलावा राजकीय सआदत अस्पताल व जनाना अस्पताल टोंक में मरीजो को भोजन के पैकिट रोजाना उपलब्ध कराए जाते है।इतना ही नही ऑटो से शहर में  मजदूरों को भी भोजन  पैकिट वितरित किए जाते है।

भाजपा टोंक के सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट करके की गई टोंक सांसद रसोई की सराहना पर धन्यवाद देते हुए कहा कि यह टोंकवासियो के लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी जी ने खुद ने इसकी सराहना की है।उन्होंने कहा कि यह सब टोंकवासियो की मेहनत एवं गरीबो व जरूरतमंदों के कारण ही हुआ है।जिनकी तरफ से मिल रहे सहयोग से यह सांसद रसोई निरन्तर रूप से चालू है।

जौनापुरिया ने सांसद रसोई से वर्तमान में पांच हजार भोजन के पैकिट रोजाना वितरित किए जाने का दावा किया है।उन्होंने कहा कि सांसद रसोई कोरोना समय मे गरीबो व जरूरतमनदो के लिए यह अन्नपूर्णा साबित हुई है।इतना ही नही रीट सहित बड़ी परीक्षाओं के समय टोंक में परीक्षार्थियो को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया है।


Previous
Next

Related Posts