Saturday, 29 August 2026

पीएम मोदी भ्रष्ट जल शक्ति मंत्री शेखावत को करें बर्खास्त: गहलोत


पीएम मोदी भ्रष्ट जल शक्ति मंत्री शेखावत को करें बर्खास्त: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को भ्रष्ट बताते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार आरोपी है

शनिवार को सीकर में सर्किट हाउस पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैंप को लेकर आम लोगों में उत्साह है और अतिरिक्त स्टाफ लगाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अंतिम सास सोनिया गांधी की बाहों में ली थी। उन्होंने कहा कि 32 साल से गांधी परिवार का कोई सदस्य है सत्ता में नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भी है तो प्रधानमंत्री बने और ना ही केंद्रीय मंत्री केवल संगठन को देख रहे हैं यदि संगठन गांधी परिवार की वजह से एकजुट है तो फिर भाजपा को इसमें पेट में क्यों दर्द हो रहा है। 

सीएम गहलोत ने कहा कि बार-बार पीएम मोदी कांग्रेस को उखाड़ फेंकने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उन्हें डर लगता है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखते हुए षड्यंत्र रचा गया और उन्हें कैसे निष्कासित करना है यही कारण है कि 4 साल  पहले के मामले में उन्हें सजा दिला दी गई।

सीएम गहलोत ने कहा कि जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पूरा परिवार अभियुक्त है इसमें कोई राजनीति की बात नहीं कर रहा हूं ढाई लाख लोग जिसमें सैनिक भी शामिल है लालच के चक्कर में फस गए और आज उन्हें अपने पैसों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित 3 बार मुझसे मिले और पीड़ित बेहद दुखी है। दो बहनों की शादी नहीं हो पा रही है एक बुजुर्ग को बायपास सर्जरी करानी प है उसका बेटा भी सक्षम  है लेकिन बुजुर्ग ने जिद पकड़ ली है कि जब पैसा मिलेगा तो ही बायपास कर आऊंगा। उन्होंने कहा कि मैंने पीड़ितों की वीडियोग्राफी कराई है अगर गजेंद्र सिंह शेखावत चाहते हैं तो मैं उन्हें भेज सकता हूं।


Previous
Next

Related Posts