Saturday, 29 August 2026

सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का बना अनूठा उदाहरण,10 जोड़े बंधे विवाह परिणय सूत्र में


सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता का बना अनूठा उदाहरण,10 जोड़े बंधे विवाह परिणय सूत्र में

सेवा भारती टोंक के तत्वाधान में शनिवार श्रीजानकी नवमी को सेंट सोल्जर स्कूल टोंक में दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।इस समारोह के न केवल संत महात्मा बल्कि हजारों हिन्दू समाज के महिला पुरूष साक्षी बने। समारोह में मंचासीन संत मनीष दास महाराज,क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राजस्थान शिवलहरी, क्षेत्रीय संगठन मन्त्री मूलचंद,प्रान्त सहसंगठन मन्त्री राजस्थान द्धारिका प्रसाद ने नवदम्पतियों को मंगल आशीवार्द प्रदान किया।वक्ताओं ने सेवा भारती के कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि अपने समाज के वंचित,पीड़ित,उपेक्षित बंधुओ के उत्थान,विकास के लिए कार्य करती है।

उन्होंने सेवा भारती टोंक के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि टोंक में 10 जोड़ो का सामूहिक विवाह संगठित समाज, सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है।उन्होंने कहा कि आज के महंगे एवं खर्चीले युग मे सामूहिक विवाह सम्मेलन की अति आवश्यकता है ।वक्ताओं ने कहा कि आज के युग मे शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है यदि शिक्षित, सभ्य व संस्कारित समाज होगा तो निश्चित ही देश प्रगति की तरफ अग्रसर होगा। 

श्री राम जानकी निःशुल्क सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की वर यात्रा गीता मन्दिर से बेंड बाजो से निकाली गई।यात्रा में सामाजिक समरसता की झलक दिखाई दी विभिन्न समाजों के प्रमुख लोगो ने न सिर्फ वर को घोड़ी पर बिठाने की रस्म अदा की बल्कि घोड़ी की डोर को थाम करके भी चले।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल सन्देडा निवासी वर मोहन लाल को सेंट सोल्जर शिक्षा समिति टोंक के निदेशक बाबू लाल शर्मा, सिकरोली निवासी राजेन्द्र को पवन सागर,पचाला निवासी रूपचंद को विवेकानन्द शिक्षा समिति टोंक के निदेशक रमेश काला,मंडावरी निवासी महावीर को रोहिताश्व कुमावत,कोटा निवासी सतीश को रघुवीर सिंह,मुड़िया निवासी रूप चंद को आलोक बढ़ाया,नानेर निवासी राजेश को गोविन्दं नारायण विजय,टोंक निवासी नरेश को प्रदीप चौधरी,नगरफोर्ट निवासी अजय को रामलाल गुर्जर तथा दूनी निवासी विक्रान्ता को हरवंश शर्मा ने घोड़ी पर बिठाने की रस्म निभाई।

श्री राम जानकी निःशुल्क सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की शोभायात्रा गीता मन्दिर टोंक से बेंड बाजो से रवाना हुई।शोभायात्रा में प्रान्त सेवा प्रमुख शिवलहरी,सेवा भारती टोंक के जिलाध्यक्ष बाबूलाल शर्मा,सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल,टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा जयपुर सहसंयोजक नरेश बंसल,भाजपा पूर्व जिला महामंत्री दीपक संगत,सेवा भारती उपाध्यक्ष लड्डू लाल किराड़,संयोजक रोहिताश्व कुमावत,महेंद्र विजय,अशोक कासलीवाल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल,सेवा भारती के पवन सागर,भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा समंदर भाजपा शहर मंडल महामंत्री जयनारायण वर्मा,पार्षद बदल साहू,रामचरण साहू ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन,आदि मौजूद थे।शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों,धार्मिक एव अन्य व्यापारिक संगठनों की तरफ से पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया।

    Previous
    Next

    Related Posts