


मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट में शनिवार को सुनवाई हुई। कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने हाईकोर्ट में अपनी ओर से दलीलें पेश की। जस्टिस हेमंत प्रच्छक ने कहा किमामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है और अब 2 मई को उसका फैसला किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 23 मार्च को सूरत की अदालत ने राहुल गांधी को धारा 500 के तहत 2 साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने उन्हें तत्काल जमानत भी दे दी थी। इससे पहले 20 अप्रैल को हुई सुनवाई में सूरत की सेशन कोर्ट ने आपराधिक मानहानि के मामले में राहुल गांधी की सजा रोकने से इंकार कर दिया था। इसी के चलते राहुल गांधी को हाईकोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी।