


जालौर जिले के रानीवाड़ा थाने मे पटवारी के खिलाफ एसडीओ को अश्लील संदेश भेजने पर मामला दर्ज किया गया है। रानीवाड़ा तहसील के गांव धामसीन के पटवारी रमेश जाट के खिलाफ एसडीओ ने यह मामला दर्ज कराया है। एसडीओ के मामले को गंभीर मानते हुए जिला कलेक्टर निशांत जैन ने पटवारी को निलंबित कर दिया हैं। पुलिस ने पटवारी को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया है।
पटवारी रमेश जाट चुरू जिले का रहने वाला है और पटवारी ने महंगाई राहत शिविर उद्घाटन के बाद महिला एसडीओ को शिविर में शिरकत करते हुए फोटो व्हाट्सएप पर लिखा कि आप बहुत सुंदर हो और मुझे आपसे प्यार हो गया है। एसडीओ ने उस रात इस मैसेज को इग्नोर कर दिया सोचा कि पटवारी ने ड्रिंक करके ऐसा किया होगा। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन प्रातकाल 11:00 बजे फिर रात वाले मैसेज को वापस भेजा तो एसडीओ ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिए कहा।
लेकिन पटवारी ने तहसीलदार को ही धमका दिया पटवारी ने कहा कि आप मेरे अधिकारी हो इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच में आएंगे क्या ? इसके बाद पटवारी नियमित रूप से व्हाट्सएप भेजता रहा इस बात से परेशान होकर महिला एसडीओ ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध शुक्रवार को धारा 354, एससी और एसटी आईटी एक्ट की धारा लगाकर मामला दर्ज कराया।