Saturday, 29 August 2026

मां को मामा के घर शादी में नहीं जाने देने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे ने चाकू से वार कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


मां को मामा के घर शादी में नहीं जाने देने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे ने चाकू से वार कर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा जिले के पुर कस्बे में एक बेरोजगार इंजीनियर लड़के ने अपनी मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बेरोजगार इंजीनियर लड़का इकलौता पुत्र है और उसने अपनी मां  को मामा के घर शादी में जाने से मना कर रहा था इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और अपनी मां को चाकू से 83  वार  किए और उसकी मौत हो गई । पुलिस ने उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि  गुरुवार को मंजू का पति शंकर लाल बिश्नोई घर से बाहर गया हुआ था। बुजुर्ग घर पर बैठी हुई थी इसी दौरान मां और बेटे सुनील बिश्नोई का शादी में जाने के मामले को लेकर झगड़ा हो गया बेटा मां को मामा के घर शादी में जाने से मना कर रहा था कहासुनी के बाद गुस्से में उसने अपनी मां को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतका के भाई विनोद विश्नोई ने सोने के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव सौंप दिया गया।पुलिस ने बेटे को  कोर्ट  में पेश किया जहां पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 



Previous
Next

Related Posts