


ऑल इंडिया राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्तओं की दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार 6- 7 जून को आबू पर्वत पर आयोजित की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मधुकर गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि कि राजस्थान में 20 साल बाद आयोजित होने वाली दो दिवसीय ऑल इंडिया राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ओं की दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त गुप्ता ने कहा कि दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय सेमिनार में देश के सभी राज्यों के निर्वाचन आयुक्त शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव के साथ चुनाव प्रक्रिया को सरल- सहज बनाना और नवाचारों को बढ़ावा देना रहेगा । उन्होंने कहा कि अभी तक भारत निर्वाचन आयोग ही ईवीएम की खरीद के बारे में निर्णय करता आया है और ईवीएम बनाने वाली मशीन भी उन्हीं के हस्तक्षेप के चलते कीमतों में कमी और बढ़ोतरी करती है।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त गुप्ता ने कहा कि अब राज्य निर्वाचन आयोग के देशभर के आए आयुक्त इस बारे में विचार विमर्श करेंगे कि चुनाव कैसे सस्ता और पारदर्शी तथा निष्पक्ष तरीके से कैसे हो। एक दूसरे राज्यों के आयुक्त अपने-अपने चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।