


जवाहर कला केंद्र जयपुर की 4 साल बाद गवर्निंग काउंसिल का गठन किया गया है। इसमें 19 कलाकारों को काउंसिल का सदस्य बनाया गया है। कला, साहित्य और संस्कृति विभाग की उप सचिव जगदीश आर्य ने जवाहर कला केंद्र को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है।
मनोनीत सदस्यों में पद्मश्री शाकिर अली, अनवर खां, गुलाबो और अहमद हुसैन के साथ गिरधारी सिंह बाफना, वेद व्यास, भारत नाहटा, केसी मालू, जय प्रकाश सेठिया, नारायण बारेठ, गजानन मानव मिश्रा, कुलदीप कोठारी, बसंत काबरा, शशि सांखला, सुमन यादव, प्रेरणा श्रीमाली, साबिर खान, हरिशंकर बालोठिया और सुरेश पाराशर के नाम शामिल है।