Saturday, 29 August 2026

भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत जयपुर में 29-30 अप्रैल दो दिवसीय प्रवास पर: डाॅ. अल्का मून्दड़ा


भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत जयपुर में 29-30 अप्रैल दो दिवसीय प्रवास पर: डाॅ. अल्का मून्दड़ा

महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अल्का मून्दड़ा ने बताया कि  29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में महिला मोर्चा राष्ट्रीय और विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारी संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे। महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दिप्ती रावत 29 और 30 अप्रैल को जयपुर में प्रवास पर रहेंगी।

मून्दड़ा ने बताया कि संगठनात्मक प्रवास के दौरान केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से लाभार्थी महिलाओं से सम्पर्क, प्रदेश के नव मतदाताओं एवं छात्राओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 100वां मन की बात कार्यक्रम के बारें में चर्चा करेंगे तथा प्रबुद्ध महिलाओं से संवाद एवं जनसम्र्पक सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।


Previous
Next

Related Posts