


अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से माँग की है कि जन हित में सफ़ाई कर्मचारियों की तीन दिन से चल रही हड़ताल समाप्त करवाए।
जैन ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा जो सफाई कर्मचारी की नवीन भर्ती 30 हजार की बजट घोषणा की गई थी। जल्दबाज़ी में बिना तैयारी के वेकेंसी निकालने पर समस्त वाल्मीकि समाज में रोष व्याप्त है। भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता दिये जाने को लेकर सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गये।
अजमेर ब्रह्मा तीर्थ गुरु पुष्करराज व ख्वाजा गरीब नवाज साहब की दरगाह दोनों ही धार्मिक स्थल होने के कारण प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालों यहाँ पर दर्शन के लिए आते है, तथा हड़ताल होने के कारण से साफ–सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमा गई है, और जगह-जगह पर कचरों के ढेर नालियों का गन्दा पानी रोड पर बह रहा है, जिसके कारण आने वाले यात्रियों और शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
जैन ने आग्रह किया कि इस विषय पर तत्काल संज्ञान में लेकर गतिरोध को दूर कराते हुए जनहित में वाल्मीकि समाज के रोष और गुस्से को देखते हुए समाधान निकाल कर राहत दिलाए।