


सफाई कर्मचारी यूनियन और सरकार के बीच गुरुवार को वार्ता विफल रही। बाल्मीकि श्रम संघ ने शुक्रवार को बाल्मीकि समाज की बैठक बुला रखी है और आंदोलन तेज करने की घोषणा धरने का ऐलान कर सकते हैं। बाल्मीकि समाज ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो शनिवार को स्टैचू सर्किल से मुख्यमंत्री निवास तक प्रदर्शन किया जाएगा।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। जयपुर शहर में 3 दिन से कचरा और सफाई नहीं होने से स्थिति खराब होती जा रही है। अभी तक इस मामले को लेकर कोई समाधान होने की संभावना नहीं बन पा रही है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए स्वायत्त शासन निदेशालय में भर्ती स्थगित कर दी है। गुरुवार को सहित सफाई कर्मचारियों के पूर्व प्रधान सुरेश कल्याणी के नेतृत्व में 11 सदस्य के एक शिष्टमंडल ने स्वशासन सचिव जोगाराम और डीएलबी हिरदेश कुमार से वार्ता की। इस वार्ता में तय किया गया कि सरकार इस मामले में विधिक परीक्षण करा लेगी और नियमानुसार भर्ती की जाएगी।
बाल्मीकि समाज इस बात पर अड़ा हुआ है कि भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन फिर से जारी किया जाए। कानूनी अड़चनों से बचने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय तो नहीं लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह भर्ती विभाजित होकर कोर्ट में चली जाएगी