Saturday, 29 August 2026

सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग मामले में कॉन्स्टेबल रमेश को बहादुरी का मिला इनाम, डीजीपी ने किया गैलंट्री प्रमोशन


सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग मामले में कॉन्स्टेबल रमेश को बहादुरी का मिला इनाम, डीजीपी ने किया गैलंट्री प्रमोशन

चुरू जिले के सुजानगढ़ कस्बे में बुधवार दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना में कांस्टेबल रमेश के बहादुरी प्रदर्शन पर डीजीपी श्री उमेश मिश्रा द्वारा सराहना की गई। साथ ही बहादुरी के लिए कॉन्स्टेबल को गैलेंट्री प्रमोशन देने के भी निर्देश दिए। 

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती व पदोन्नति बीपी पाण्डे ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। सुजानगढ़ कस्बे में गांधी चौक स्थित जेडीजे ज्वेलर्स पर बुधवार शाम 3 बदमाशों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की। मौजूद कांस्टेबल रमेश अदम्य साहस का परिचय देते हुए अकेले ही बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों की फ़ायरिंग से कॉन्स्टेबल रमेश  गोली लगने से घायल भी हो गया।

कॉन्स्टेबल रमेश द्वारा जवाबी फायरिंग करने से घबराकर तीनों बदमाश भागने लगे।इनमें से एक बदमाश लोधासर निवासी तेजपाल मेघवाल को कॉन्स्टेबल ने वहां खडे लोगों की सहायता से दबोच लिया। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से लोगों में काफी आक्रोश था। लोग बदमाश को मारने पर उतारू थे।

 बदमाश को मोब लिंचिंग से भी बचाया 

गोली लगने से कॉन्स्टेबल रमेश का हाथ घायल हो गया  और उसमें से खून निकल रहा था। घायल कॉन्स्टेबल रमेश ने किसी तरह भीड़ से बाहर निकाला, सूचना पर थाने से आई टीम को बदमाश को सुपुर्द किया।

 आईजी-एसपी की अनुशंसा

अकेले ही बदमाशों का सामना करने और पकड़े गए बदमाश को मोब लिंचिंग से बचाने का कार्य करने वाले कॉन्स्टेबल रमेश को गैलंट्री पदोन्नत किए जाने कि आईजी रेंज बीकानेर और एसपी चूरु द्वारा महानिदेशक पुलिस को अनुशंसा की गई।  

महंगाई राहत कैंपों में लोगो के पंजीकरण में कोताई बर्दाश्त नही: किशन लाल जैदिया

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने गुरुवार को टोंक में महंगाई राहत कैंपों का निरीक्षण कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कैंपों में लाभार्थियों के पंजीकरण करवाकर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपे। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, ’सभी महंगाई राहत कैंपों में लोगों के पंजीकरण में कोई कोताही नहीं बरती जाए। सभी जगह छाया और पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।’ जैदिया ने कहा कि दिव्यांगजनों को को लाइन में लगाकर इंतजार नहीं कराया जाए। बुजुर्ग लोगों का पंजीकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता की पीड़ा को समझकर महंगाई राहत कैंप शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। आज गैस सिलेंडर 1,150 रुपये का हो गया है। इस वजह से लोगों के घरों में बेकार पड़े हैं और लोग चूल्हे पर ही खाना बना रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए ही सरकार ने लोगों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने की योजना शुरू की है। 

श्री जैदिया ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 125 दिन का काम, न्यूनतम 1,000 रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये करना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करना आदि शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए हर माह 2,000 यूनिट निःशुल्क बिजली की योजना प्रारंभ की है। उन्होंने मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं को सराहनीय बताया। इन योजनाओं से जनता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने टोंक की जनता से ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।



Previous
Next

Related Posts