Saturday, 29 August 2026

महंगाई राहत कैंपों के नाम पर जनता को परेशान कर रही है सरकार, जनता चुनाव में करेगी बाहर: सीपी जोशी


महंगाई राहत कैंपों के नाम पर जनता को परेशान कर रही है सरकार, जनता चुनाव में करेगी बाहर:  सीपी जोशी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि हम सभी चित्तौड़गढ़ किले की प्राचीर से संकल्प लेते हैं कि जिस तरह चित्तौड़ दुर्ग की रक्षा में हमारे पुर्वजों ने विदेशी आक्रांताओं को मार भगाया उसी का दूसरा रूप आज यह कांग्रेस पार्टी है जिसके कुशासन का बहुत ही कम समय बचा है। सरकार की चंद सांसे ही बची हुई है। जादूगर जी आपने 2019 में भी जादू दिखाया था पर अब कौन से जादू से आप यह कह रहे हैं कि सरकार रिपीट होने वाली है । जनता ने सरकार को डिलीट करने का मन बना लिया है रिपीट करने का नहीं।

भाजपा जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा जनाक्रोश महा घेराव कार्यक्रम में सुभाष चौक पर गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे कहते हैं कि प्रधानमंत्री तो जहरीला सांप है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत प्रवृतियां कांग्रेस के नेताओं में आ गई है तो  उनका भला कैसे होगा। 

जोशी ने कहा कि महंगाई राहत कैंपों के नाम पर आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ही अब कांग्रेस सरकार को राहत देने वाली है, जो आने वाले 50 वर्षों तक कांग्रेस को सरकार को राज में नहीं लाकर राहत देगी। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई कम करने और बिजली की दरों में वृद्धि नहीं करने, यह बेरोजगारो को रोजगार भत्ता देने वाले, किसानों की कर्ज माफी करने वाले वाले बीते  4 वर्षों तक सोए रहे कुछ अपनी कुर्सी को बचाने में और कुछ कुर्सी लाने का खेल खेलते रहे।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में अराजक, भ्रष्टाचारी सरकार के कुराज को उखाड़ फेंकने के लिए जनाक्रोश यात्राएं नया कीर्तिमान बनाते हुए संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर इस जनाक्रोश महाघेराव से गूंगी, बहरी सरकार को जगाने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में जनाक्रोश ने कांग्रेस के कुशासन को हटाने की हुंकार भरी है । शेखावत ने कहा कि राजस्थान में झूठे वादे कर कांग्रेस सरकार सत्ता में आई उसी का परिणाम प्रदेश की सात करोड़ जनता भुगत रही हैं एवं सरकार के कुशासन को हटाने का इंतजार कर रहे हैं।  देश के हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने की महती योजना जल जीवन मिशन में देश के अधिकांश राज्यों ने शत-प्रतिशत काम कर लिया है। 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस की महंगाई राहत कैंपों को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का असफल प्रयास बताते हुए कहा कि देश में उज्जवला योजना के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 9 करोड़ और राज्य में 77 लाख 803 माताओं को इस योजना का लाभ दिलाया इसके लिए ना तो कोई कैंप आयोजित हुआ ना ही कोई रजिस्ट्रेशन सिर्फ एक बटन दबाकर राज्य की 77 लाख 803 माताओं के खाते में सिलेंडर भरवाते ही ₹ 200 सब्सिडी प्राप्त हो जाती है। 

पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी,भाजपा संभाग प्रभारी हेमराज मीणा,जिला प्रभारी हेमंत विजयवर्गीय,विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, ने भी संबोधित किया।


Previous
Next

Related Posts