


अजमेर जिले के बान्दनवाड़ा कस्बे के समाजसेवी एडवोकेट डॉ.मनोजआहूजा ने अपनी माता स्वर्गीय पदमा देवी की स्मृति में गुरुवार को स्थानीय राजकीय चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. आर आर मीणा सहित स्टाफ को इसीजी मशीन और ट्रॉली भेंट की है।
इससे पूर्व विगत दिनों हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ.मनोज आहूजा ने हॉस्पिटल स्टाफ से जानकारी ली थी कि हॉस्पिटल में किस मशीन या उपकरण की आवश्यकता हो तो वो अपनी माताजी की स्मृति में भेंट करना चाहते हैं। जिस पर चिकित्सालय प्रभारी ने इसीजी मशीन की आवश्यकता बताई थी। जिस पर आहूजा ने अपनी माता स्वर्गीय पदमा देवी की स्मृति में मशीन भेंट करने की घोषणा की थी जो हॉस्पिटल में भेंट करने पर गुरुवार को चिकित्सालय प्रभारी डॉ.रामराज मीणा, डॉ.अशोक वर्मा,नर्सिंग ऑफिसर शेर सिंह लाम्बा,नर्सिंग ऑफिसर उमेश कुमार नागर,राजेश मिश्रा,कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रधान रावत, मयंक जैन सहित स्टाफ ने आहूजा का माला और साफा पहनाकर अभिनन्दन किया इस मौक़े पर चिकित्सालय प्रभारी डॉ.रामरतन मीणा ने डॉ. आहूजा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भामाशाहों के सम्मान से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही हम अच्छी और बेहतरीन व्यवस्थाएं दे पाने में सक्षम होते हैं उन्होंने कहा कि आहूजा के इस कार्य से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी