Saturday, 29 August 2026

एकीकृत कर्मचारी संघ ने पीएम के नाम दिया ज्ञापन


एकीकृत कर्मचारी संघ ने पीएम के नाम दिया ज्ञापन

राज्यकर्मियों की मांगों का कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ की अगुवाई में जिला परिषद टोंक के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरारी लाल शर्मा को ज्ञापन दिया है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सँयुक्त महासंघ(एकीकृत) के तत्वाधान में कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के त्वरित निस्तारण के लिए महासंघ की टोंक जिला शाखा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा है।

ज्ञापन में देश भर में पुरानी पेंशन लागू करने, राजस्थान में ओपीएस के सम्बंध में आ रही कानूनी अड़चनों के निस्तारण करवाने, एन पी एस फण्ड में जमा लगभग 41 हजार करोड़ राशि की अदायगी की मांग जोरों से उठाई है।

ज्ञापन में राष्ट्रीय वेतन आयोग गठित करने के साथ ठेका-प्रथा की खामियां भी उजागर की गई है। इस दौरान महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम जांगिड़ के साथ महासंघ से जुड़े जिले के पदाधिकारी शामिल थे।




    Previous
    Next

    Related Posts