


आज के महंगाई के युग मे बेटे-बेटियों का विवाह करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है माता-पिता की।ऐसे हालातों में सेवा भारती टोंक 29 अप्रैल को श्रीराम जानकी निःशुल्क सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
सेवा भारती समिति टोंक के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा सहित सेवा भारती की टीम ने महंगाई के समय एक बड़ी जिम्मेदारी का निवर्हन का बीड़ा उठाया है। समिति ने एक नई शुरुआत करते हुए 29 अप्रैल को सेंट सोल्जर स्कूल टोंक में पहली बार श्री राम जानकी निःशुल्क सर्व जातीय सामूहिक सम्मेलन आयोजित किए जाने का निर्णय लिया है। सम्मेलन की कामयाबी एवं आगन्तुको की आवभगत के लिए प्रतिदिन व्यवस्थाओ में समिति पदाधिकारी जुटे हुए है।
समिति के अध्यक्ष बाबू लाल शर्मा ने बताया कि 29अप्रैल को आयोजित होने वाले सर्व जातीय सामूहिक सम्मेलन के दिन विवाह स्थल सेंट सोल्जर स्कूल टोंक में सुबह 7 बजे वर वधु पक्ष का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि प्रातः 8 बजे गीता मन्दिर गांधी पार्क टोंक से वर-वधु की शोभायात्रा रवाना होगी जो विवाह स्थल तक जाएगी। दोपहर 12.15 बजे स्वागत तोरण,वर माला कार्यक्रम होंगे तथा दोपहर 1 बजे पाणिग्रहण संस्कार कार्यक्रम होगा।उन्होंने बताया कि सांयकाल विदाई समारोह होगा।
सेवा भारती समिति टोंक के अध्यक्ष बाबूलाल शर्मा ने बताया कि श्रीराम जानकी निःशुल्क सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में नवदम्पतियों को मंगल आशीर्वाद के लिए विभिन्न संत महात्मा सहित सेवा भारती के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
सेवा भारती समिति टोंक के जिला सहमंत्री अशोक के छानीवाल,संयोजक रोहिताश्व कुमावत ने बताया कि सर्व जातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए समितियों का गठन किया है। समितियों की तरफ से सभी व्यवस्थाओ को अंतिम रुप दिया जा रहा है।