Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र से सेवानिवृत्त आईएएस खेमराज चौधरी से भेंटकर सहकारी डेयरी से किसानों की आय पर प्रभाव सम्बन्धी शोध निष्कर्षों से अवगत कराया


राज्यपाल मिश्र से सेवानिवृत्त आईएएस खेमराज चौधरी से   भेंटकर सहकारी डेयरी से किसानों की आय पर प्रभाव सम्बन्धी शोध निष्कर्षों से अवगत कराया

राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को राजभवन में सेवानिवृत्त आईएएस एवं राज्य सरकार में पदोन्नति प्रकरणों से सम्बन्धित परीक्षण समिति के अध्यक्ष खेमराज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्यपाल मिश्र को राजस्थान में सहकारी डेयरी संस्थाओं का किसानों की आय पर प्रभाव विषयक अपने शोध के निष्कर्षों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के अथक प्रयासों से राजस्थान वर्ष 2021-22 में दुग्ध उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान पर आ गया है और प्रदेश में दुग्ध प्रोसेसिंग एवं विपणन तंत्र को मजबूत कर यहां के दुग्ध उत्पादकों को और अधिक लाभान्वित किया जा सकता है। 

चौधरी ने बताया कि शोध अध्ययन करने के उपरान्त उन्हें अपेक्स विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पीएच.डी की उपाधि के लिए योग्य माना है।

Previous
Next

Related Posts