Saturday, 29 August 2026

प्रेम संबंधों के चलते प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार


प्रेम संबंधों के चलते प्रेमिका की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जयपुर जिले के भादवा गांव में लूणवा भादवा सड़क पर विवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने की थी।  पुलिस ने इस मामले में हनुमान नट सिरसी गांव नागौर जिले को गिरफ्तार किया है।  

रेनवाल पुलिस थाने के थानेदार उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि मृतक महिला  नानाची देवी और हनुमान नट के बीच 3 साल से प्रेम संबंध चल रहे थे। मृतक महिला का पति 3 साल से महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहा था । इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और महिला अब प्रेमी पर दबाव बना रही थी कि उसे साथ रखें और खर्चा दे इस बात से परेशान होकर प्रेमी ने गत 21 अप्रैल को और शाम को 7:30 बजे महिला को फोन कर बुलाया और उसे अपनी बाइक पर बैठा कर भादवा जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ और आरोपी ने नानाची देवी को  दुपट्टे से गला घोट कर हत्या कर दी और अपने घर चला गया। 

आरोपी दूसरे दिन वह घटनास्थल पर आया और भीड़ के साथ शामिल हों का घटना के आसपास देख कर अपने घर जा कर फरार हो गया। पुलिस को जानकारी होने पर उसे जसवंतगढ़  लाडनू से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है हत्या क्यों की।

Previous
Next

Related Posts