


जयपुरिया अस्पताल में बुधवार को बच्चा बदलने के मामले को लेकर हंगामा हुआ।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली रिंकी के डिलीवरी हुई थी और उसके जो बच्चा हुआ वह असाधारण था। महिला और परिवार जन यह आरोप लगा रहे हैं कि पिछले 6 माह से वह महिला डॉक्टर को नियमित चेकिंग करा रही थी लेकिन उन्हें यह नहीं बताया गया कि बच्चा असाधारण है यही कहा जा रहा था कि बच्चा नार्मल है लेकिन जब बच्चा पैदा हुआ तो स्थिति अलग निकली।
परिवार जनों ने इस मामले को लेकर इसी मामले को लेकर विवाद हुआ और पत्नी और परिवारजन ने हंगामा कर दिया।इसे स्थित अस्पताल की स्थिति खराब हो गई और पुलिस ने आकर मामले को संभाला। यह निर्णय किया गया कि डीएनए की जांच कराई जाए। परिवार जन का आरोप है कि उनके बच्चे को बदला गया है।