


बाल्मीकि समाज के विरोध के चलते हैं राज्य सरकार ने प्रदेश की 176 शहरी निकायों में 13 हजार184 सफाई कर्मचारियों की भर्ती अगले आदेश तक स्थगित कर दी है।
स्वायत्त शासन निदेशक हिरदेश कुमार ने बुधवार देर रात को आदेश जारी किए । आखिर सफाई कर्मचारियों की भर्ती स्थित क्यों की गई है इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं किया गया है।
उल्लेखनीय है कि 15 मई से ऑनलाइन आवेदन किए जाने से जयपुर सहित विभिन्न शहरों में बाल्मीकि समाज द्वारा प्रदर्शन कर लिया मांग की गई कि उनकी जाति को प्राथमिकता सफाई करने के लिए दी जाए। इसी प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर स्वायत्त शासन निदेशक यह आदेश जारी किए हैं ।