


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्धारा आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत कैंपों से लोगों में भारी उत्साह है। इन कैंपों में लोगों का राज्य सरकार की जनकल्याण की विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण कर उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।
टोंक (माणकचौक) के वार्ड 36 के निवासी कजोड़ गुर्जर ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कैंप में पहुंचकर छह योजनाओं में पंजीकरण कराया। उसने बताया कि उनका मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना (घरेलू उपभोक्ता), मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में पंजीकरण हुआ है।
गुर्जर ने कहा, मैं पेशे से वाहन चालक हूं। मेरी पारिवारिक आमदनी कम है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे समय में 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर, हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली जैसी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से बढ़ती महंगाई से राहत मिलेगी। मैं इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त करता हूं।
टोंक के वार्ड 5 के निवासी कमलेश कुमार सैनी का सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना तथा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन हुआ है। जिसने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन न्यूनतम 1,000 रुपये, रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में दिए जाने, हर महीने 100 यूनिट निःशुल्क बिजली और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये किए जाने से उनके परिवार को महंगाई से बड़ी राहत मिलेगी।
सैनी ने कहा कि ’मेरा परिवार खेती-बाड़ी करता है। मैं कशीदाकारी का काम करता हूं। परिवार की नियमित आमदनी का कोई स्रोत नहीं है। ऐसे में सरकार की इन जनकल्याणकारी योजनाओं से उनके परिवार को महंगाई से राहत मिलेगी। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।’