Saturday, 29 August 2026

भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ बेरिकेट्स की त्रिस्तरीय घेरे को तोड़ कलक्ट्रेट गेट तक पहुंची, राहत केम्प सिर्फ चुनावी फसल काटने की कोशिश: डॉ.चतुर्वेदी


भाजपा कार्यकर्ताओ की भीड़ बेरिकेट्स की त्रिस्तरीय घेरे को तोड़ कलक्ट्रेट गेट तक पहुंची, राहत केम्प सिर्फ चुनावी फसल काटने की कोशिश:  डॉ.चतुर्वेदी

राज्य सरकार की पांच साल की नाकामियों एवं जनता से किए वायदे पूरे नही किए जाने के खिलाफ बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने टोंक में जन आक्रोश महाघेराव आंदोलन के अंतर्गत जिला कलक्ट्रेट पहुंचे।लेकिन बीच मे ही सेकड़ो पुलिसकर्मियों ने जिला कलक्ट्रेट की घेराबंदी के कारण भाजपाई जिला कलक्ट्रेट तक नही पहुंच सकें।

भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी तनातनी ही नही बल्कि बेरिकेट्स को तोड़ करके जिला कलक्ट्रेट तक पहुंचने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी हुआ लेकिन पुलिस की घेराबंदी को तोड़ते हुए भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ता जिला कलक्ट्रेट के मुख्य गेट तक जा पहुंचे।हजारों भाजपाइयों ने वहां गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिला कलक्ट्रेट टोंक के बाहर तैनात टोंक पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद एवं कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह से भाजपा कार्यकर्ताओं की तनातनी वही जोर आजमाइश भी खूब हुई लेकिन त्रिस्तरीय बेरिकेट्स को धता बताते हुए भाजपा कार्यकर्ता जिला कलक्ट्रेट गेट तक जा पहुंचे बाद में भाजपा की पूर्व वसुंधरा राजे सरकार में मन्त्री रहे डॉ. अरुण चतुर्वेदी,भाजपा की प्रवक्ता अनिता भदेल सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी गिरफ्तारी दी जिनको बाद में छोड़ दिया।

इससे पूर्व गांधी पार्क टोंक में आयोजित जनसभा म भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि आज मौसम बदलाव प्राकृतिक नही बल्कि राजनीतिक बदलाव का संकेत है। राहत केम्प लगाने वाली यही कांग्रेस की सरकार है जिसने सिर्फ आश्वासन व वायदे किए ।यदि झूंठी घोषणा का कोई पदक दिया जाए तो वह है राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत। उन्होंने कहा कि  कॉलेज की घोषणा की गई लेकिन न तो भवन है न ही पढ़ाने को शिक्षक। बेरोजगारों को न तो रोजगार दिया न ही बेरोजगारी भत्ता। उन्होंने राहत कैम्पो को दिखावा बताते हुए कहा कि एक बटन दबा करके 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जा सकते थे इसी बटन से 1000 रुपए की पेंशन सहित सभी सुविधाएं दी जा सकती थी।लेकिन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ने राहत कैम्पो में बुला करके जनता को अपमानित किया जा रहा है। चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत राहत कैम्पो से चुनाव की फसल काटने की कोशिश में लगे है।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान में एक सम्प्रदाय विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए तुष्टिकरण की नीति का खुला आरोप लगाते हुए चतुर्वेदी ने कहा कि राजस्थान  में साम्प्रदायिक  हिंसा हो रही है।रीट की पेपर लीक के तार सीधे मुख्यमन्त्री से जुड़े हुए है। उन्होंने कहा कि आज टोंक जिले से कांग्रेस सरकार की विदाई का शंखनाद हो रहा है।

अजमेर से भाजपा विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार साढ़े चार साल में कोई राहत नही दे पाई अब राहत कैम्पो में जनता की बेइज्जती करने में लगी है।उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना में मुफ्त अनाज दिया,सीधे बैंक खातों में पेंशन दी,उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर दिए क्या राहत केम्प लगाए।उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को कोसते हुए कहा कि साढ़े चार साल में टोंक की जनता को साम्प्रदायिक आग में झोंकने का काम किया है।उन्होंने कहा कि पायलट ने टोंक की जनता को कई सपने दिखाए जनता ने जिताया ,लेकिन मुख्यमन्त्री गहलोत ने पायलट को नकारा बताया तो ऐसे व्यक्ति को टोंक की जनता के माथे क्यों मढ़ा।

भाजपा के टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल,मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक कन्हैया लाल चौधरी,टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा, सतीश चंदेल,गणेश माहुर,श्यामलाल जैन, नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, भाजपा जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा,भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान,भाजपा जयपुर के संगठन सह प्रभारी नरेश बंसल,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी,डॉ.भूषण सालोदिया आदि मौजूद थे।



    Previous
    Next

    Related Posts