Saturday, 29 August 2026

30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती में बाल्मीकि समाज को मिले प्राथमिकता, मांगे नही मानी तो सफाई कार्य बंद करने की दी धमकी


30 हजार सफाई कर्मियों की भर्ती में बाल्मीकि समाज को मिले प्राथमिकता, मांगे नही मानी तो सफाई कार्य बंद करने की दी धमकी

टोंक में सफाईकर्मियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्रथमिकता दिए जाने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज टोंक की तरफ से बुधवार से सफाई काम पूरी तरह से बन्द किए जाने से शहर की सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है।

वाल्मीकि महापंचायत की तरफ से घण्टाघर सर्किल पर धरना शुरू किया गया है साथ ही नगर परिषद टोंक में बुधवार से सभी सफाईकर्मी हड़ताल पर आ गए। सफाई कर्मचारियों ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया साथ ही जुलूस निकाला। वाल्मीकि समाज ने मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की होने वाली भर्ती में गैर वाल्मीकि समाज के लोगो को शामिल नही किया जाए।

सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के लोगो को ही भर्ती किए जाने की मांग को लेकर प्रांतव्यापी हड़ताल के तहत टोंक जिले में भी बुधवार  को सफाईकर्मियों ने हड़ताल की।वाल्मीकि समाज के लोग गांधी पार्क से जुलूस के रूप में जिला कलक्ट्रेट होते हुए पटेल सर्किल पहुंचे तथा अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन किया।

वाल्मीकि महापंचायत राजस्थान, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस टोंक के अध्यक्ष रामलाल सेलीवान, उपाध्यक्ष अमर सौदा,अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस टोंक के अध्यक्ष नाथूलाल चँवरिया,मुन्नालाल सहित सैकड़ो वाल्मीकि समाज के लोगो ने मुख्यमंत्री एवं जिला कलक्टर के नाम अलग -अलग दिए गए ज्ञापन में बजट घोषणा के मुताबिक राज्य में सफाई कर्मचारियों की भर्ती 30हजार पदों के लिए निकाली जाए।साथ ही सफाई कर्मचारियों की भर्ती 2023 में आरक्षण पद्धति खत्म की जाए,सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मिकी समाज को ही प्राथमिकता दिए जाने तथा गैर वाल्मिकी समाज के अभ्यार्थियों को नही लिए जाने तथा वाल्मिकी समाज के अभ्यार्थियों के लिए अनुभव प्रमाण पत्र की वैद्यता खत्म की जाने तथा गेर वाल्मिकी समाज के आवेदकों से अनुभव प्रमाण पत्र के साथ ही वर्क ऑर्डर की प्रति,पीएफ व एसआई कटौती के दस्तावेज व ठेकेदार द्धारा भुगतान की बैक अकाउंट की स्टेटसमैन किए जाने की मांग की है।

    Previous
    Next

    Related Posts