


जयपुर के कालाडेरा महंगाई राहत कैंप में चोमू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस के दो नेताओं के बीच में जमकर तू तू मैं मैं हुई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति के दौरान मंच पर कुर्सी के मामले को लेकर दोनों नेताओं में झगड़ा हुआ । कांग्रेस का चुनाव लड़ चुके विधायक भगवान सहाय सैनी और प्रोफेशनल कांग्रेस की राजस्थान की अध्यक्ष और चोमू राजघराने की रक्ष्मणि कुमारी के बीच जमकर विवाद हुआ।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हस्तक्षेप के बाद रक्ष्मणि कुमारी को मंच पर जगह दी गई। रक्ष्मणि कुमारी ने पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी को खुले रूप में आरोप लगाते हुए कहा कि वे पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य करने से पार्टी कमजोर होगी। महंगाई राहत शिविर में राजनीति क्यों की जा रही है इस बात की चर्चा अब राजनीतिक हलकों में जोरों पर हो ही है क्या के सीएम गहलोत ने हस्तक्षेप क्यों किया और उन्हें मंच पर क्यों स्थान दिया गया।