


गहलोत सरकार की विफलताओं,कुशासन और वायदा खिलाफी के खिलाफ भाजपा का जनाक्रोश आंदोलन 26 अप्रैल को टोंक में होगा। जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी,विधायक अनिता भदेल गांधी पार्क टोंक में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद जिले भर से भाजपाई कार्यकर्ता गांधी पार्क से जिला कलक्ट्रेट का घेराव करने के लिए पैदल ही कूच करेंगे। भाजपा आंदोलन को देखते हुए जिला कलक्ट्रेट टोंक की पुलिस की घेराबंदी की गई है ताकि कोई भी कलक्ट्रेट तक नही पहुंच सकें
जिला कलक्ट्रेट में बुधवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है ।जहां पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद,कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है।
भाजपा के जिला कलक्ट्रेट महाघेराव को ध्यान में रखते हुए बेरिकेट्स लगाए गए है साथ ही किसी तरह की अप्रिय वारदात से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क व चाकचौबंद है।
भाजपा की बुधवार को टोंक में जिलास्तरीय जनाक्रोश महाघेराव आंदोलन की तैयारियों सम्बंन्धी टोंक भाजपा शहर मंडल की बैठक पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने ली।
बैठक में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूर्य अस्त होगा वही भाजपा का राजस्थान के विकास एवं सुशासन का सूर्य उदय होगा।
उन्होंने कहा कि पौने पांच साल में न तो जनता से किए वायदे पूरे किए न ही केंद्र सरकार की योजनाओं में मिलने वाली राशि का पूरा उपयोग किया।मेहता ने कहा कि पांच साल तक कुर्सी की लड़ाई में फंसी कांग्रेस अब महंगाई राहत केम्प के जरिए अपनी साख बचाने में लगी है लेकिन जनता समझ चुकी है कि यह राजनीतिक हथकंडा है।
टोंक के पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने 26 अप्रैल को टोंक में होने वाली जनाक्रोश महाघेराव सम्बंन्धी तैयारियों को लेकर आयोजित भाजपा टोंक शहर मंडल की बैठक में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि राज्य में विकास पूरी तरह से ठप्प पडा हुआ है वही अपराध बढ़ रहे है।