Saturday, 29 August 2026

भाजपा की जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो: राठौड़


भाजपा की जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो:  राठौड़

राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की जन आक्रोश रैली फ्लॉप शो साबित हो रही है। भाजपा के मुख्य समारोह में अधिकांश कुर्सियां खाली  पडी थी।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने  मंगलवार को आरटीडीसी होटल खादिम में  पत्रकारों से बातचीत  करते हुए कहा कि  जन आक्रोश रैली में भाजपा को आम जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है केवल भाजपा के कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि सरकार का विरोध कर भ्रामक प्रचार रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि  महंगाई राहत शिविर मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कि 10 जन कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जागरूक किया जा रहा है ! शिविर  में गरीब वर्ग  लाभान्वित हो रहा हैं महंगाई राहत केम्प में जनसैलाब उमड़ रहा है उसके भाजपा  हैरान और परेशान हो रही है।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड ने कहा कि भाजपा में अंतर्कलह है और प्रदेश में भाजपा के दस दस नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में आज भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले माह से 25 से 30 प्रतिशत की  कमी आई है और वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमत $75 प्रति बैरल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है! परंतु भाजपा की केंद्र सरकार एवं तेल  कंपनियों ने 15 माह से तेलों की कीमतें स्थिर कर रखी है। केंद्र सरकार को चाहिए कि तेल की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की कमी कर आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाएं। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने पूरे देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। लोक लुभावने वादे कर सत्ता में काबिल हुई है और अब  कमरतोड़ महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है ।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा राजस्थान में जन आक्रोश रैली निकालकर मुद्दा विहीन राजनीति कर रही है और गहलोत सरकार के खिलाफ सरकार विरोधी लहर पैदा करने की कोशिश कर रही है उनके यह मन्सुबें कभी कामयाब नहीं होंगे।  सरदार शहर उपचुनाव में  आम मतदाता ने गहलोत सरकार के सुशासन पर मोहर लगाई है। 

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि भाजपा जन आक्रोश रैली रथ निकालकर कांग्रेस को कोस रही है अगर यही  रथ कोविड-19 संक्रमण में जरूरतमंद मजदूरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने में लगाती तो बेहतर रहता।

आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली भाजपाइयों के लिए गले में घंटी बन गई है। जन आक्रोश रैली निकालते समय क्षेत्र में काम नहीं करने के कारण भाजपा के सांसदों विधायकों पार्षदों जनप्रतिनिधियों एवं भाजपाइयों को जनता के आक्रोश होगा सामना करना पड़ रहा है।

 राठौड़ ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने उजागर हो गया है और जनता इनके बहकावे में नहीं आएगी और आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पूर्व विधायक डॉ.गोपाल बाहेती, डॉ. राजकुमार जयपाल, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ,अजय कृष्ण तेनगौर, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष वाहिद खान, सर्वेश पारीक, कपिल सारस्वत, हेमन्त जोधा,ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल, युवा नेता प्रेम सिंह गौड़, शमसुद्दीन  सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts