


भाजपा द्वारा मंगलवार को अजमेर कलेक्ट्रेट पर महाघेराव प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में किया गया। महाघेराव के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आपसी कहासुनी और बैरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे देहात युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्जुन नारोलिया को हाथ पकड़ कर पहले नीचे गिराया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की कोशिश की तो विरोध को देखते हुए उसे बीच में छोड़ दिया गया।
भाजपा के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि साढ़े चार वर्षा में राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों बेरोज़गारों और महिलाओं को धोखा देने के अलावा कोई कार्य नहीं किया, किसानों का कर्जा माफ़ नहीं करके राजस्थान के हज़ारो किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है, पिछले चार वर्षों में युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार 4 वर्षों तक सो ही रही थी, जब चुनाव का समय आ गया है तो जनता को राहत देने की याद आ रही है,अजमेर की जनता ने आपको राहत देने की सोच ली है और निश्चित ही 2023 में अजमेर की जनता द्वारा कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए राहत दी जाएगी,राहत कैंप में पूर्व में बनी सूचियों से ही काम चलाया जा रहा है वर्तमान में नए परिवारों का नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान की नगरी अजमेर में कांग्रेस सरकार को उखाड़ने के लिए जनता ने अंगड़ाई ले ली है जिस तरह से जन आक्रोश महा घेराव का आयोजन प्रदेश भर में आयोजित किया है । संभाग प्रभारी प्रसन्न चंद मेहता ने कहा आज का यह जन आक्रोश प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के नेतृत्व में राजस्थानके प्रत्येक ज़िले में हज़ारो कार्यकर्ता एवं जनता के जुड़ाव से संपन्न हो रहा है। मंच संचालन भाजपा शहर ज़िला महाघेराव संयोजक धर्मेंद्र गहलोत और देहात संयोजक जीतमल प्रजापत ने किया। आम सभा के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिला कलेक्टर अंशदीप को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कलक्टर ने अपने कक्ष से बाहर आकर भाजपा नेताओं का ज्ञापन लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सी आर चौधरी, सांसद भागीरथ चौधरी, पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल, सुरेश रावत, शंकर रावत, रामस्वरूप लाबा, अजमेर की महापौर ब्रजलता हाडा, दिनेश सिंह राठौड़,वंदना नोगिया, कमल पाठक, पूर्व मंत्री किशन सोनगरा, पूर्व अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, पूर्व अजमेर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष धर्मेश जैन, अनिता मेवाड़ा, नरेश कनौजियां, अनिता मित्तल, बीरम देव सिंह, कन्हैया लाल, शक्ति सिंह, पूर्व विधायक हरीश झामनानी, जगदीश सिंह, अरविंद यादव, प्रियशील हाडा, मांगीलाल, शिवराज चौधरी, नवीन शर्मा, भगवती प्रसाद सारस्वत, डॉ. मिथलेश गौतम , ताराचंद अजमेरा, किशन गोपाल , शत्रुघ्न गौतम, गोपाल धोबी, ओम भड़ाना ,कंवल प्रकाश किशनानी, डॉ विकास सोनगरा, कमल पाठक, अनीता मित्तल, सम्पत राज जैन ,दिनेश कुमार नायक, सुरेंद्र सिंह, डॉ विकास चौधरी, सीता, शैतान चौधरी, शिवराज चौधरी, गोपाल लाल धोबी, अशोक सिंह रावत, वीर बघेरा, अर्जुन सिंह रावत, शक्ति सिंह रावत, अनीता मेवाड़ा, रिंकू कँवर, वेद प्रकाश दाधीच, राजेंद्र विनायका, नवीन शर्मा, शशिकांत पाटोदिया, कनहिया लाल चौधरी, शत्रुघ्न गौतम, राहुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी जिला कलेक्टर अंशदीप को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला कलक्टर ने अपने कक्ष से बाहर आकर भाजपा नेताओं का ज्ञापन लिया।