


पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मध्यप्रदेश स्थित दतिया में पीताम्बरा माता की जयंती में शामिल हुई। वे पीताम्बरा माता ट्रस्ट की अध्यक्ष भी है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान और वहाँ के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र भी मौजूद थे।
पूर्व सीएम राजे ने कहा कि बगलामुखी देवी के आशीर्वाद से उनकी हर मुश्किल को आसान हुई है। उन्होंने कहा कि जब 1962 में भारत पर चीन ने हमला कर दिया था, तब दूसरे देशों ने भारत का साथ देने से मना कर दिया।
उन्होंने कहा कि उस समय इस संकट से बचने के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया।इस यज्ञ के 11 वें दिन जब पूर्णाहूति डाली जा रही थी,तभी चीन ने बार्डर से अपनी सेना को वापस बुला लिया। इसके बाद जब जब भी देश पर संकट आये इस मंदिर में अनुष्ठान किए गए।
पूर्व सीएम राजे ने मंदिर को और अधिक भव्य बनाने के लिए मध्यप्रदेश सीएम चौहान से अनुरोध किया। राजे ने कहा कि भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत इस मंदिर में आराधना करके की थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दतिया पीताम्बर पीठ के प्रति गहरी आस्था है।