


भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ही आज महिलाओं के सम्मान में उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण, आवास योजना आदि योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सम्मान मिला है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को महिला प्रवासी कार्यशाला आयोजित हुई कार्यशाला में जोशी ने कहा नारी को नारायणी समझने वाली मोदी सरकार ने महिला सम्मान में महिला सशक्तिकरण को समझते हुए देश की समस्त महिलाओं का संपूर्ण विश्व में मान बढ़ाया है यह महिलाओं की वजह से ही संभव हो पाया है। केन्उ्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ न सिर्फ कुछ महिलाओं को वरन संपूर्ण देश की महिलाओं को वार्ड बूथ स्तर तक लाभान्वित हो रही है।
आगामी चुनाव विजय संकल्प वर्ष 2023-24 में महिलाओं की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका: चन्द्रशेखर मिश्रा
संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा ने अपने संबोधन में कार्यशाला संरचना को बताते हुए महिला मोर्चा द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप ,विधानसभा, मंडल, शक्ति केंद्र स्तर पर बनाना, डाटा संग्रहण की सभी सूचियों को फाइलिंग करना, नव मतदाता सूची, नव मतदाता सम्मेलन, भाजपा समर्थन महिला सूची, कमल भजन मंडली निर्माण, योजनाओं के लाभार्थियों की सूची, टिफिन बैठक, महिला विरोधी कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों पर महिलाओं में जागृति लाना है।
उन्होंने कहा कि स्पर्शी सदस्यता इन सभी कार्यक्रमों को शक्ति केंद्र तक पहुंचाने के साथ ही कामकाजी समूह निर्माण, चिकित्सा सेवा केंद्र, कांग्रेस की भ्रष्टाचारी निरंकुश महिला विरोधी सरकार के खिलाफ जनता में प्रपत्र वितरण करना, महिला लाभार्थी सम्मेलन विधानसभा वार करना, एनजीओ विधानसभा वार सम्मेलन, महिला स्कूटी बाइक रैली का आयोजन, महिला प्रतिनिधि सम्मेलन, सहकारिता पंचायत विधानसभा स्तर पर करना, बढ़ते महिला अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था पर धरना प्रदर्शन आदि को धरातल पर उतारते हुए भाजपा की विभिन्न योजनाओं को के साथ ही महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को 2023 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।
कार्यशाला में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका मूंदड़ा ने कहा बूथ स्तर तक की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सशक्त बन आगामी कार्यक्रमों और चुनाव में पूरी शक्ति के साथ लगना होगा। प्रवासी कार्यशाला में मंच संचालन महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रक्षा भंडारी और मीडिया प्रभारी स्नेहा काम्बोज शर्मा ने किया। कार्यशाला में महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित, सरिता गेना, महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों सहित विभिन्न जिलों से आई महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मौजूद रही।