Saturday, 29 August 2026

व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में पड़ोसी दुकानदार की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार


व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में पड़ोसी दुकानदार की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते गोटन कस्बे में पड़ोसी दुकानदार की हत्या के मामले में नागौर जिले के मेड़ता रोड थाना पुलिस द्वारा आरोपी बाबूलाल सांगवा निवासी सांगवा की ढाणी थाना गोटन और ओमप्रकाश कडवासरा निवासी कडवासडों की ढाणी थाना गोटन को गिरफ्तार किया है।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि घटना के संबंध में सोमवार को गोटन निवासी रमेश कुमार प्रजापत द्वारा थाना गोटन पर रिपोर्ट दी गई थी। रिपोर्ट में बताया कि सरकारी अस्पताल के सामने उसके पिता कालूराम कुमावत की हार्डवेयर की दुकान है। उनके पास ही बाबूलाल सांगवा की भी हार्डवेयर और किराना की दुकान है। पिछले 3 महीने से बाबूलाल उसके पिता से दुर्भावना रखता था। 

रविवार की शाम करीब 7:15 बजे फावड़ा लेने एक ग्राहक दुकान पर आया। रेट को लेकर पड़ौसी बाबू लाल, उसका भाई परसा राम, ममेरा भाई ओमप्रकाश कड़वासरा, महेंद्र सांगवा और दो अन्य व्यक्ति उनकी दुकान में घुस गए।

सभी ने मिलकर उसके पिता के साथ लात घुसों से मारपीट की। बाबूलाल और ओमप्रकाश ने उसके पिता की गर्दन तोड़ दी। पड़ोसी दुकानदारों के आ जाने पर सभी वहां से भाग गए। गंभीर अवस्था मे वे पिता को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना गोटन पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एसएचओ मेड़ता रोड राजपाल सिंह के जिम्मे किया गया। एएसपी राजेश मीणा और सीओ नरेंद्र सिंह मीणा और  एसएचओ मेड़ता रोड राजपाल सिंह, एसएचओ गोटन गोपालकृष्ण मय टीम द्वारा गोटन कस्बे से आरोपी बाबूलाल सांगवा और ओमप्रकाश कड़वासरा को गिरफ्तार कर लिया।

Previous
Next

Related Posts