Saturday, 29 August 2026

हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 जून को विधानसभा में होने वाले बाल सत्र बच्चों की सरकार अभियान के पोस्टर का किया विमोचन


हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 12 जून को  विधानसभा में होने वाले बाल सत्र बच्चों की सरकार अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

हिमाचल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बच्चों की सरकार कैसी हो ? अभियान का पोस्टर रीलिज किया। इस रीलिज के दौरान उन्होंने बच्चों से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का कहा और साथ में हिमाचल विधानसभा  बाल सत्र की गूंज दुनिया में हो ऐसी अपील बच्चों से की। 

देश के 68 बच्चे हिमाचल विधानसभा बाल सत्र में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और पक्ष विपक्ष के विधायक के रूप में भाग लेंगे। बच्चों की योग्यता के आधार पर उनका पोर्टफ़ोलियो तय होगा। शिक्षा विभाग की सहभागिता के साथ होने वाले इस आयोजन का मक़सद है प्रदेश के बच्चों की राजनीतिक सहभागिता बढ़ाना और नई पीढ़ी को सींचना।

पोस्टर रीलिज के अवसर पर डिजिटल बाल मेला की को - फाउंडर प्रिया शर्मा  शर्मा  ने बताया कि हिमाचल विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मार्च में विशेष विधानसभा बाल सत्र की घोषणा की थी कि 12 जून होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने बात रखने का मौका दिया जाएगा। 

शिमला विधानसभा बाल सत्र में बच्चे बाल समस्या, सुझाव और बाल मुद्दों को विधानसभा भवन में उठाएंगे. बता दें कि इस पोस्टर रिलीज़ के दौरान शिमला में मुख्यमंत्री के साथ जाह्नवी रघुवंशी, विदिशा रघुवंशी, माला चंद और तारक राणा मौजूद थे।

गौरतलब है कि इन बच्चों को चुनावके लिए एक सुझाव विडियो बनानी है, जिसमें वह बच्चों की सरकार कैसी हो? विषय पर अपनी राय रखेंगे। इसके बाद बच्चे अपने द्वारा बनाई गईविडियो को अपने नाम सहित डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर रजिस्टर कर सकते है. वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु कोई शुल्क बच्चों से नहीं लिया जा रहा है. इतना ही नहीं इन बच्चों के चुनाव हेतु भी जजेज़ की एक टीम गठित की जाएगी जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होंगे. फ्यूचर सोयायटी द्वारा आयोजित और एल आइ सी द्वारा प्रायोजित इस अभियान का मक़सद बच्चों की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाना है।

    Previous
    Next

    Related Posts