Saturday, 29 August 2026

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है। प्रकाश सिंह बादल कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। बादल मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। प्रकाश सिंह बादल को सोमवार को भी एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया था, जहां चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की करीबी निगरानी कर रहे थे। 

सोमवार शाम जारी एक मेडिकल बुलेटिन में निजी अस्पताल ने कहा था, प्रकाश सिंह बादल अब भी आईसीयू में चिकित्सकों की करीबी निगरानी में हैं। अस्पताल के सूत्रों ने कहा था कि बादल के स्वास्थ्य में हल्का सुधार हुआ था। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि अगले कुछ दिनों तक शिअद के वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य में क्रमिक सुधार होना जारी रहता तो उन्हें एक निजी वार्ड में भेजा जा सकता था।बादल पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे।

    Previous
    Next

    Related Posts