Saturday, 29 August 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार 826 पुलिसकर्मियों ने 12 हजार 854 स्थानों पर छापेमारी कर 8 हजार 950 बदमाशों को किया गिरफ्तार


पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार 826 पुलिसकर्मियों ने 12 हजार 854 स्थानों पर छापेमारी कर 8 हजार 950 बदमाशों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अपराधियो के प्रति जीरो टोलरेन्स नीति के तहत डीजीपी उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन और एडीजी अपराध दिनेश एमएन के पर्यवेक्षण में संगठित, हार्डकोर और वांछित सक्रिय अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को पूरे प्रदेश में 18 हजार 826 पुलिसकर्मियों के द्वारा 12 हजार 854 जगहों पर छापेमारी  कर 8 हजार 950  बदमाशों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गई।

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि समस्त रेंज आईजी द्वारा रेंज स्थित जिला कन्ट्रोल रूम में बैठ कर समस्त कार्रवाई की निगरानी की गई। जबकि जिला एसपी फील्ड में टीमों के साथ कार्रवाई  के लिए मौजूद रहें। प्रदेश के सभी जिलों में आज मंगलवार को 18हजार 826 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 4 हजार 143  टीमो ने 12 हजार 854 स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें हार्डकोर, वांछित अपराधियों, असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 8 हजार 950 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। 

डीजीपी मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत एनडीपीएस, आबकारी व आर्म्स एक्ट में 647, अवैध खनन में 23 इन चारों एक्ट के अतिरिक्त अन्य एक्ट में 432 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कुल 553 स्थाई वारंटी, उद्घोषित अपराधी व 299 सीआरपीसी में, 461 एचएस, हार्डकोर और ईनामी, विभिन्न प्रकरणों एवं निरोधात्मक गिरफ्तारी में 6 हजार 834 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ।

एडीजी दिनेश एमएन ने बताया कि बीकानेर रेंज में 3 हजार 304 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 806  टीमो ने 2 हजार 997 स्थानों पर दबिश देकर कुल 924 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

भरतपुर रेंज की कार्रवाई : 1 हजार 542 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 315  टीमो ने 1 हजार 186 स्थानों पर दबिश में कुल 1 हजार 399 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अजमेर रेंज की कार्रवाई : 980 पुलिस अधिकारियोंव कर्मचारियों की 190  टीमो ने 694 स्थानों पर छापेमारी में 115 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

जयपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई: 3 हजार 90 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 1 हजार 29  टीमो ने 1 हजार 29 स्थानों पर छापेमारी  में कुल 296  अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जोधपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई : 544 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 92  टीमो ने 713 स्थानों पर दबिश देकर कुल 120 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

कोटा रेंज में कुल कार्रवाई : 1 हजार 658 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की 377 टीमो ने 1 हजार 584 स्थानों पर छापेमारी कर 1 हजार 707 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर रेंज में कुल कार्रवाई : 1 हजार 929 पुलिस अधिकारियों  और कर्मचारियों की 396  टीमो ने 1 हजार 628 स्थानों पर छापेमारी कर 976 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर रेंज में कुल कार्रवाई : 2 हजार 97 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 450  टीमो ने 1 हजार 398 स्थानों पर छापेमारी कर 1 हजार 615 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

जयपुर रेंज में कुल कार्रवाई : 3 हजार 682 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की 488 टीमो ने 1 हजार 625 स्थानों पर छापेमारी कर 1 हजार 798 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Previous
Next

Related Posts