Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे


राज्यपाल मिश्र ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सोमवार को राजभवन में पक्षियों के प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए। उन्होंने आमजन से अपील की है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ेगी, ऐसे में अधिकाधिक लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं तथा सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था करें।

इससे पहले राज्यपाल मिश्र को सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के गोकुल माहेश्वरी ने ट्रस्ट की ओर से किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों की जानकारी दी।




    Previous
    Next

    Related Posts